Aaj Ka Rashifal 11 January 2025 : 11 जनवरी का राशिफल ज्योतिषशास्त्र की दृष्टि से मेष, मिथुन और तुला राशि के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का संचार वृषभ उपरांत मिथुन राशि में रोहिणी से मृगशिरा नक्षत्र में होगा। ऐसे में आज शनि और चंद्रमा के बीच चतुर्थ दशम योग बनेगा और शनि महाराज शश राजयोग से कई राशियों की लाइफ में खुशियां लाएंगे। देखें मेष से लेकर मीन तक किन-किन राशियों का आज भाग्य दे रहा है कितना साथ, जानें आज का राशिफल।
मेष राशि, शुभ स्थिति का लाभ पाएंगे

मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज ग्रहों की शुभ स्थिति का लाभ मिलेगा। जो जातक बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में आज सुधार दिखेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसे लोगों से भी मिलने का मौका मिलेगा जो आपको भविष्य में लाभ दिलाएंगे। छात्रों का मन आज विचलित रह सकता है, मौज मनोरंजन में अधिक रुचि रहेगी, ऐसे में शिक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी से सहयोग मिलेगा, और आप डेट पर भी जा सकते हैं।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।
वृषभ राशि, नए लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा

वृषभ राशि से आज जाते हुए चंद्रमा इनको धर्म कर्म की ओर उन्मुख करेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नए लोगों के संपर्कों का लाभ होगा। आप आज काम से रिलैक्स होकर परिवार के साथ समय बिताना चाहेंगे और परिवार के साथ कहीं घूमने का भी प्लान कर सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि परिवार मे आज वाणी को संयमित रखें कोई कठोर शब्द भी कहे तो वाणी को कंट्रोल कर लें इससे स्थिति सहज बनी रहेगी क्योंकि विवाद से बात बढ़ने की आशंका है। आप आज शौक और व्यावहारिकता में बजट से बढ़कर खर्च कर सकते हैं।