बुरे फंसे केजरीवाल? पटना सिविल कोर्ट में केस दायर; बिहार-यूपी वालों को फर्जी कहना महंगा पड़ा

dichaspi@nimble
2 Min Read

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बिहार और यूपी वालों पर नकारा टिप्पणी करके फंसते दिख रहे हैं। उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि उनके खिलाफ पटना सिविल कोर्ट में केस दायर कराया गया है। अधिवक्ता ऋषिकेश नारायण सिन्हा ने बताया कि मामले में मंगलवार को अगली सुनवाई होगी। अधिवक्ता बीके कत्याल की ओर से यह परिवाद दायर कराया गया है।

वादी के अधिवक्ता ऋषिकेश नारायण सिंह ने कहा कि बीएनएस की धारा 356 के तहत पटना सिविल कोर्ट में परिवाद दाखिल कराया गया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में मंगलवार को इस पर सुनवाई की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरविंद केजरीवाल के खिलाफ इस मामले में अब तक 11 मुकदमें दर्ज हो चुके हैं। अरविंद केजरीवाल से माफी मांगने की मांग की गयी है।
पटना सिविल कोर्ट के अधिवक्ता ऋषिकेश नारायण सिंह ने बताया कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने विवादित बयान देकर बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों का अपमान किया है। बिहार के लोग काफी मेहनती होते हैं। केजरीवाल को सीएम बनाने में बिहार और यूपी के लोगों की अहम भूमिका है। इन्हीं लोगों ने वोट देकर उनकी सरकार बनवाई। हम लोग मेहनतकश हैं और दूसरों का सम्मान करते हैं। केजरीवाल ने जिस भाषा का उपयोग किया है वह अमर्यादित है। इसके लिए उन्हें देश से और खासकर बिहार यूपी के लोगों के पैर छूकर माफी मांगना चाहिए।
Share This Article