26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर देशभर में तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। ऑफिस और स्कूलों में भी खास सेलिब्रेशन किया जाता है। इस खास दिन पर लोग एक दूसरे को बधाई संदेश भी भेजते हैं। अगर आप भी अपनों को भेजने के लिए खास मैसेज खोज रहे हैं तो यहां से देखिए।
1) तिरंगे के रंगों में बसी है हमारी जान
गणतंत्र दिवस पर हमारा दिल करता सम्मान।
सजते हैं यहां दिलों में अहिंसा के विचार,
हम सबका है भारत, हर दिल में है सिर्फ प्यार।
गणतंत्र दिवस की बधाई
2) गणतंत्र दिवस की शक्ति से बढ़ा है हमारा गर्व,
एकता ही हमारे देश की शान
भारत का तिरंगा है हर दिल की पहचान।
गणतंत्र दिवस की बधाई
3) तिरंगे की शान को सलाम है,
स्वतंत्रता के प्रहरी को सलाह है।
हर एक भारतीय के दिल में जोश है,
उस जोश को हमारा सलाम है।
गणतंत्र दिवस की बधाई
4) वतन हमारा ऐसे न छोड़ पाए कोई,
रिश्ता हमारा ऐसे ना तोड़ पाए कोई
दिल हमारा एक है, एक है हमारी जान,
हिंदुस्तान हमारा है हम है इसकी शान
गणतंत्र दिवस की बधाई
5) आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है।
खुशनसीब होता है वो खून
जो देश के काम आता है।
गणतंत्र दिवस की बधाई
6) मुझे न तन चाहिए, ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिंदा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए।
गणतंत्र दिवस की बधाई
7) कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
गणतंत्र दिवस की बधाई
8) भारत के गणतंत्र का, सारे जग में मान।
दशकों से खिल रही, उसकी अद्भुत शान
सब धर्मो को देकर मान रचा गया इतिहास का
इसलिए हर देशवासी को इसमें है विश्वास।
गणतंत्र दिवस की बधाई
9) ना पूछो जमाने से कि,
क्या हमारी कहानी है।
हमारी पहचान तो बस इतनी है
कि हम सब हिंदुस्तानी हैं।
गणतंत्र दिवस की बधाई
10) दें सलामी इस तिरंगे को
जिससे हमारी शान है।
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका
जब तक आप में जान है।
गणतंत्र दिवस की बधाई