छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: एक सीट पर चली झाड़ू तो एक पर हाथी, मंत्रियों के क्षेत्र में कैसा रहा चुनावी परिणाम?
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के परिणामों की तस्वीर साफ हो चुकी है। कुछ निकायों को छोड़ दें तो भाजपा की लहर में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो चुका है। नगर निगमों में कांग्रेस का हाथ खाली हो गया है। वहीं 49 नगर पालिका परिषद में से 35 पर भाजपा काबिज हो गई है। कांग्रेस के कब्जे में 8 सीटें आईं। आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में खाता खोलते हुए 1 सीट जीती यानी एक जगह झाड़ू चली है। 5 पालिका में निर्दलीय अध्यक्ष भी चुनकर आए हैं।
114 नगर पंचायतों में 81 में कमल खिला है। कांग्रेस के खाते में महज 22 सीटें आई हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की। 1 पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने खाता खोला है। परिणामों में मंत्रियों के क्षेत्र वाले निकायों में पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा है। निकाय चुनाव में भाजपा की आंधी ने कांग्रेस को ताश के पत्तों की तरह ढहा दिया है। बीजेपी लहर के बाद भी बोदरी नगर पालिका परिषद में AAP और नगर पंचायत पामगढ़ में BSP को जीत मिली है। नगर पंचायत पामगढ़ में अध्यक्ष पद पर बहुजन समाज पार्टी की गौरी छोटू जांगड़े को जीत मिली है।
दिग्गज नेताओं के प्रभाव वाले क्षेत्रों में नतीजे
- पूर्व सीएम व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, गृह जिला- राजनांदगांव, परिणाम- 100 फीसदी रहा
- कुल- 5 नगरीय निकाय, भाजपा-5, कांग्रेस-0
डिप्टी सीएम विजय शर्मा, गृह जिला-कवर्धा
- कुल 7 नगरीय निकाय, भाजपा- 7 कांग्रेस-0
- डिप्टी सीएम अरुण साव, गृह जिला-मुंगेली और बिलासपुर
कुल – 13 निकाय, भाजपा- 10, कांग्रेस- 2, आम आदमी पार्टी- 1
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल, गृह जिला- रायपुर
कुल- 11 निकाय, भाजपा-9, कांग्रेस-2
- मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, गृह जिला- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी
कुल निकाय- 6, भाजपा- 5, कांग्रेस-1
- BJP प्रदेशाध्यक्ष किरण देव और मंत्री केदार कश्यप, गृह जिला और बस्तर संभाग
कुल- 19 निकाय, भाजपा- 17, कांग्रेस-1, निर्दलीय-1
- मंत्री रामविचार नेताम, गृह जिला- बलरामपुर
कुल- 5 निकाय, भाजपा- 4, कांग्रेस-1
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, गृह जिला- सूरजपुर
कुल निकाय-5, भाजपा-4, कांग्रेस-1
- मंत्री दयालदास बघेल, गृह जिला- बेमेतरा
कुल-10 निकाय, भाजपा- 7, कांग्रेस-1, निर्दलीय-2
- लखनलाल देवांगन, गृह जिला- कोरबा
कुल- 6 निकाय, भाजपा- 5, कांग्रेस-1
- मंत्री ओपी चौधरी, गृह जिला- रायगढ़
कुल- 7 निकाय, भाजपा- 5, कांग्रेस- 1, निर्दलीय- 1
- मंत्री टंकराम वर्मा, गृह जिला- बलौदाबाजार
कुल- 8 निकाय, भाजपा- 5, कांग्रेस-2, निर्दलीय-1
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू- गृह जिला- दुर्ग
कुल- 7 निकाय, भाजपा-6, कांग्रेस- 0, निर्दलीय-1
- नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह जिला- जांजगीर-चांपा, सक्ती
कुल- 17 निकाय, भाजपा- 9, कांग्रेस- 3, निर्दलीय- 4, BSP- 1