राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, जानिए क्या रहेगा दो दिनों का रुट चार्ट

जगदीश पूरी
2 Min Read

 

रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही है। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर होगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रूट प्लान भी बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 और 26 को राजधानी रायपुर में ही प्रस्तावित है। इस दौरान वे एस हॉस्पिटल, पुरखौती मुक्तांगन, श्री जगन्नाथ मंदिर और आयुष विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में भाग लेंगी। प्रस्तावित दौरे को लेकर ट्रैफिक विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।

इस दौरान 25 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहेगा। मालवाहक वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करने का निर्देश दिया गया है।

राष्ट्रपति के आगमन और कार्यक्रमों का रूट
राष्ट्रपति 25 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे माना विमानतल पर पहुंचेंगी, वहां से एम्स हॉस्पिटल के लिए रवाना होंगी।

माना विमानतल से पीटीएस चौक, ग्राम टेमरी, ग्राम फुंडहर, एक्सप्रेस-वे रोड और पचपेड़ी नाका रोड।
एस हॉस्पिटल कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति रिंग रोड से होते हुए वापस राजभवन जाएंगी, जहां दोपहर 1 बजे उनका पहुंचने का कार्यक्रम है।

इसी दिन दोपहर 3:05 बजे राष्ट्रपति डीडीयू ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज के लिए रवाना होंगी। शाम 5:05 बजे तक पुरखौती मुक्तांगन का दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति के 26 अक्टूबर का कार्यक्रम
सुबह 9:00 बजे रायपुर के विवेकानंद सरोवर का दौरा करेंगी।
सुबह 10:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी।
सुबह 11:00 बजे IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
दोपहर 1:30 बजे भिलाई से रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी।
दोपहर 3:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा और आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
शाम 5:00 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगी।

Share This Article