कटघोरा नगर पालिका के अध्यक्ष राज जायसवाल की उपस्थिति रहे
कोरबा। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया गया। यह कार्यक्रम कोरबा जिले के छुरी स्थित झोराघाट में संपन्न हुआ, जिसमें जिले के सभी ब्लॉकों के श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण शामिल हुए। समारोह के दौरान सभी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों का पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने रंगों के इस पर्व को उल्लासपूर्वक मनाया और आपसी सौहार्द्र को बढ़ावा दिया।
इस आयोजन का उद्देश्य न केवल रंगों के त्योहार का आनंद लेना था, बल्कि पत्रकारों के बीच आपसी संवाद, एकता और सौहार्द्र को और मजबूत करना भी था। होली के रंगों में सराबोर सभी सदस्यों ने मिलकर पारंपरिक अंदाज में रंग गुलाल के साथ होली खेली।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी सहयोग और सद्भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों ने सराहना व्यक्त की और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रखने का संकल्प लिया।
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ संभाग जिला अध्यक्ष राहुल डिक्सेना, उपाध्यक्ष श्रीधर नायडू कोरबा जिला अध्यक्ष शशिकांत अमरीक सिंह रिंकू संभाग मंत्री, ओम गबेल कुसमुंडा ब्लॉक अध्यक्ष, राजू खत्री करतला ब्लॉक अध्यक्ष, कोरबा शहर अध्यक्ष समीर गुप्ता, अध्यक्ष पोड़ी-उपरोड़ा, रितेश जायसवाल पाली ब्लॉक अध्यक्ष, महेंद्र सिंह बांकीमोंगरा ब्लॉक अध्यक्ष, संतोष गुप्ता दर्री अध्यक्ष, राजाराम राठौर हरदीबाजार अध्यक्ष, निशांत कुमार झा, आलोक पांडेय, सुनील कुमार राजपूत, दीपक कंवर, विनोद उपाध्याय, प्रमोद राठौड़, राजाराम राठौर, प्रकाश साहू, नानक राजपूत, रामचरण साहू, महेंद्र सिंह, कमलेश तिवारी, बी.एन. अनिल राठौर, जगदीशपुरी, चित्रलेखा, अशोक श्रीवास, अमित सिंह, भागवत हिमांशु डिक्सेना, शिव प्रसाद गुप्ता,आलोक पांडे, तुषार साहू, मारकंडे मिश्रा, अंकित सिंह सहित समस्त श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्य उपस्थित थे।