रायपुर के नवनियुक्त प्रथम पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राजधानी रायपुर की कानून-व्यवस्था, शहरी सुरक्षा की चुनौतियों तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई।
*राजधानी को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राजधानी रायपुर को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और नागरिकों के लिए अधिक अनुकूल बनाने हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।
संजीव शुक्ला ने व्यक्त की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता
संजीव शुक्ला ने राजधानी की सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की। उनकी नियुक्ति को राजधानी की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
































