ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन को यूं किया बर्थडे विश, बचपन की तस्वीर के साथ जो लिखा, उसे देख पसीजे फैंस

dichaspi@nimble
3 Min Read

अभिषेक बच्चन का पांच फरवरी को 49वां बर्थडे है। इस मौके पर जहां फैंस और परिवार के लोगों ने एक्टर पर खूब प्यार लुटाया, वहीं पत्नी ऐश्वर्या राय ने कोई पोस्ट नहीं किया था। लेकिन अब ऐश्वर्या ने अभिषेक को विश किया है और एक प्यारी तस्वीर शेयर की है।

ऐश्वर्या ने अभिषेक के बचपन की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। साथ में लिखा, ‘तुम्हें बर्थडे मुबारक हो। बहुत सारी खुशियां, अच्छी सेहत मिले और तुम पर भगवान अपना आशीर्वाद बनाए रखें।’ ऐश्वर्या के इस पोस्ट पर फैंस के काफी कमेंट आ रहे हैं। वो भी अभिषेक और ऐश्वर्या पर प्यार लुटा रहे हैं।

फैंस का पसीजा दिल, कहा- इतना सब सहकर भी उदारता

हालांकि, फैंस ने डिमांड की कि वो अभिषेक के साथ वाली अपनी तस्वीर शेयर करें। फैंस ने यह भी कहा कि ऐश्वर्या कितना दर्द और दुख पीकर इतने प्यार से अभिषेक को विश कर रही हैं। एक फैन ने लिखा, ‘चाहे उनके जीवन में कुछ भी हो रहा हो, लेकिन ऐश्वर्या अपनी उदारता बनाए रखने में कभी असफल नहीं होतीं।’ एक और फैन बोला, ‘मैं आपसे कैसे नफरत कर सकता हूं, जब आप इतनी क्षमाशील हैं और माफ कर देती हैं। आप सभी दर्द और आंसुओं को सहन कर रही हैं।’

यूजर्स बोले- इतना फॉर्मल विश क्यों? कॉलीग को विश कर रहीं?

हालांकि, ऐश्वर्या ने जिस तरह अभिषेक को बर्थडे विश किया, वह कुछ यूजर्स को रास नहीं आया और उनका मानना है कि यह एक फॉर्मल तरीका था। एक यूजर ने लिखा, ‘इन दोनों का रिलेशन सही नहीं चल रहा है। ये विश बहुत ही फॉर्मल है।’ एक और यूजर का कमेंट है, ‘बच्चे को विश किया है, पति को नहीं।’ एक और कमेंट है, ‘ऐश्वर्या आप अभिषेक और उनके परिवार के प्रति दयालु हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये तो ऐसा बर्थडे विश है, जैसे पति नहीं कॉलीग को विश किया हो।’

ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की खबरें, अब सब ठीक

मालूम हो कि साल 2024 में ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की खबरों ने खूब जोर पकड़ा था। ऐश्वर्या जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के फंक्शन में अकेली शामिल हुईं और बच्चन परिवार अलग से पहुंचा, तो मनमुटाव की खबरें आने लगीं। कहा गया कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यह तक दावा किया गया कि दोनों ग्रे डिवोर्स लेने वाले हैं। लेकिन तब तलाक की खबरों पर विराम लग गया, जब अभिषेक और ऐश्वर्या ने न सिर्फ आराध्या का बर्थडे साथ मनाया, बल्कि बेटी के स्कूल के फंक्शन में भी साथ पहुंचे थे।

Share This Article