487 भारतीयों को निकालना चाहता है अमेरिका, भेजी 295 लोगों की लिस्ट; जल्द होंगे डिपोर्ट

dichaspi@nimble
2 Min Read

नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत को 295 लोगों की एक लिस्ट भेजी है, जिनकी नागरिकता की पुष्टि होने के बाद उन्हें भारत वापस भेजा जाएगा। ये लोग उन 487 व्यक्तियों में शामिल हैं, जिन्हें अमेरिका से निकाला जाना है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होने एक बयान देते हुए कहा कि अमेरिका से भेजे जाने के लिए 487 भारतीय नागरिकों को चिह्नित कर लिया गया है और 295 लोगों का विवरण भारत के साथ शेयर किया गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों द्वारा साझा की गई जानकारी का सत्यापन किया जा रहा है।

विदेश सचिव ने कहा, “यह एक नियमित प्रक्रिया है, जिसे विदेश मंत्री ने कल संसद में भी स्पष्ट किया था। भारत को एक असहयोगी देश कहना उचित नहीं होगा। कोई भी देश यह सुनिश्चित करना चाहेगा कि जिन्हें वापस भेजा जा रहा है वे व्यक्ति उसके ही नागरिक हैं या नहीं। इससे जुड़े कानूनी और सुरक्षा से संबंधित मुद्दे भी होते हैं।”

उन्होंने बताया कि अमेरिका ने 487 संभावित भारतीय नागरिकों के निर्वासन की जानकारी दी थी। भारत सरकार ने इस संबंध में अधिक जानकारी मांगी थी, जिसके जवाब में अमेरिका ने 298 व्यक्तियों की विस्तृत जानकारी शेयर की। उन्होंने कहा कि भारत इस मामले में पूरी पारदर्शिता बरत रहा है और अमेरिकी अधिकारियों के साथ संवाद कर रहा है।

Share This Article