dichaspi@nimble

Follow:
324 Articles

बीजेपी को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष..खत्म होगा सस्पेंस रायपुर।(दिलचस्पी न्यूज) छत्तीसगढ़ में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के साथ ही राज्य की राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का भी 17 जनवरी को चुनाव होगा। चुनाव के दौरान राष्ट्रीय संगठन से बनाए गए चुनाव अधिकारी विनोद तावड़े का रायपुर में मौजूद रहेंगे। प्रदेश की 36जिलों में से 35 जिलों में अध्यक्ष का चुनाव हो चुका है। अब प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव होना है। इसके लिए 17 जनवरी की तिथि तय हो गई है। कोई नया अध्यक्ष बनेगा या फिर किरण देव को ही वापस अध्यक्ष बनाया जाएगा यह अभी तय नहीं है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए देश भर में राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव भी होना है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कुछ मंत्रियों, सांसद, विधायक और प्रदेश के वरिष्ठ दिग्गज भाजपा नेताओं को सदस्य बनाया जाएगा। प्रदेश में रायशुमारी कर 17 नाम तय किए जाएंगे, इसके बाद इनका नामांकन भरवाने के बाद नामों का ऐलान कर दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभाएं हैं, ऐसे में इससे डेढ़ गुना 17 सदस्य यहां पर बनेंगे। राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में चुनाव होने की स्थिति में जहां मतदान का अधिकार रहता है, वहीं प्रस्तावक और समर्थक भी बन सकते हैं।