जिला पंचायत सदस्य पद की चुनाव के लिए नहीं बचा पाए भाजपा कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अपना सीट अधिकतम निर्दलीय आगे दिख रहे हैं

जगदीश देवकी संपूर्ण
4 Min Read

 

कोरबा। शहर सरकार में जहां भाजपा की सुनामी आई, वहीं गांव की सरकार में ना सत्ता की लहर चली ना विपक्ष का जोर चला। बस दिखा है तो निर्दलीय पावर।दिग्गज नेताओं के परिजन प्रतिष्ठा नहीं बचा पा पाए हैं। हार जीत हो चुकी है बस आधिकारिक घोषणा शेष है।
जिला पंचायत सदस्य के लिए क्षेत्र क्रमांक 1 से ढेंगुरडीह की रहने वाली रेणुका राठिया अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्मला कंवर से आगे निकल गई हैं। रेणुका भारतीय जनता पार्टी की समर्थक मानी जाती हैं। पूर्व में कोरबा जनपद की अध्यक्ष रह चुकी हैं, उन्हें भाजपा समर्थक माना जाता है, लेकिन इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने रेणुका राठिया को अपना समर्थन नहीं दिया था। रेणुका निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने क्षेत्र क्रमांक-1 में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की बहू निर्मला कंवर को अपना समर्थन दिया था। निर्मला भी अपने प्रतिद्वंदी रेणुका से पीछे रह गई हैं। इसी सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक भैसमा निवासी श्यामलाल कंवर की पत्नी सरोज देवी भी अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त नहीं बना पा पाई। क्षेत्र क्रमांक एक से सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें गणेशी कंवर, कलेश्वरी मंझवार, कुसुमलता राठिया, निर्मला कंवर, रंजिता कंवर, रेणुका राठिया और सरोज देवी शामिल हैं। वहीं क्षेत्र क्रमांक-2 से ग्राम गोढ़ी की रहने वाली निकिता आशीष गांगुली पहले आगे निकल चुकी थी। निकिता को कांग्रेस का समर्थन है। वहीं इस क्षेत्र से भाजपा की समर्थित प्रत्याशी पिछड़ गई थी। इस क्षेत्र से 8 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें अनंत सुष्मिता कमलेश, जमुना बाई सारथी, कौशिल्या खूंटे, निकिता आशीष गांगुली, प्रतिमा सोनवानी, रजनी सोनवानी, सरोजनी डायमंड पाटले और सविता अंशु महिलांगे शामिल हैं। अंत में अनंत सुष्मिता कमलेश विजयी रही। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-3 में भी रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस सीट पर ग्राम केरवाद्वारी सेंद्रीपाली की रहने वाली कमला राठिया काफी पीछे चल रही हैं। कमला रामपुर से कांग्रेस विधायक फूलसिंह कंवर की बहू हैं। इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री अजय कंवर ने अपने विरोधियों पर काफी बढ़त बना ली है। वे जीत चुकी हैं। कमला राठिया से सावित्री कंवर ने लगभग 8 हजार मतों की बढ़त बनाई। सावित्री के पति अजय कंवर भाजपा समर्थक माने जाते हैं, हालांकि इस चुनाव में भाजपा ने सावित्री को अपना समर्थन नहीं दिया है। हेमलता राजेंद्र राठिया को भाजपा ने इस सीट पर चुनाव में अपना समर्थन दिया है। वहीं क्षेत्र क्रमांक-4 के रूझान भी सामने आ रहे हैं। ग्राम नोनबिर्रा विकासखंड करतला के रहने वाले रज्जाक अली जीत की ओर बढ़ रहे हैं। रज्जाक कांग्रेस के करीबी माने जाते हैं लेकिन इस बार कांग्रेस ने इन्हें भी अपना समर्थन नहीं दिया है। बतौर निर्दलीय प्रत्याशी रज्जाक इस क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं। वहीं भाजपा के प्रत्याशी अंतराम यादव अपने प्रतिद्वंदी रज्जाक अली से पीछे चल रहे हैं। चुनाव के बाद मतों की गणना से जो रूझान सामने आ रहे हैं उससे राजनीतिक दलों की नींद उड़ी हुई है। हालांकि चुनाव परिणामों की घोषणा अधिकृत तौर पर जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से 20 फरवरी को किया जाएगा।
बॉक्स
दूसरे चरण के मतदान के लिए दल रवाना
दूसरे चरण के मतदान के लिए आयोग की ओर से चुनाव सामाग्री का वितरण बुधवार को किया गया। मतदान दल बूथों के लिए रवाना हुए। 20 फरवरी को विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के 286 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। एक लाख 39 हजार 720 मतदाता अपने लिए पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत के लिए प्रतिनिधि चुनेंगे। इसके लिए आयोग की तैयारी पूरी हो गई है।

Share This Article