घर में मिला पत्नी और बेटी का जला शव, पति की लाश पेड़ पर लटकती मिली

जगदीश देवकी पूरी
1 Min Read

घरघोड़ा थाना क्षेत्र में संतोष गुप्ता का घर जलने से मां-बेटी की मौत हो गई और युवक संतोष कुमार की आत्महत्या की बात सामने आई है। घटना की जानकारी पर सरपंच और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में जुटी है।

HighLights

  1. घरघोड़ा क्षेत्र में आग से मां-बेटी की मौत।
  2. संतोष कुमार की आत्महत्या की बात सामने।
  3. कमतरा सरपंच ने पुलिस को दी जानकारी।

 रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत कमतरा में मां-बेटी की जलकर मौत हो गई और घर भी जलकर खाक हो गया। वहीं पति संतोष कुमार का शव पेड़ पर लटकता हुआ मिला। युवक द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।

naidunia_image

इस घटना से गाव और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कमतरा सरपंच कुलदीप राठिया मौके पर पहुंचे और घरघोड़ा पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Share This Article