छत्तीसगढ़ सरकार होली से पूर्व बोनस देने की घोषणा, किसानों में हर्ष व्याप्त

Ghansi Giri
1 Min Read

छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार ने किसानों को होली से पहले धान बोनस की राशि एक मुश्त देने का फैसला किया है जिससे किसानों में हर्ष व्याप्त है छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा ने सरकार की इस निर्णय का स्वागत करते हुए आभार जताया है छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशन अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नत योजना के तहत धान के मूल्य के अंतर की राशि के रूप में लगभग 10000 करोड रुपए का भुगतान होली त्योहार से पहले एक मुश्त किया जाएगा योजना के तहत छत्तीसगढ़ के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के हिसाब से धान की खरीदी₹3100 प्रति क्विंटल के मान से की जा रही है जो पूरे भारतवर्ष में सर्वाधिक है सरकार केवल धान की खरीदी ही नहीं करती बल्कि किसानों के परिश्रम का उचित मूल्य सुनिश्चित करना और उनके सम्मान की रक्षा करना अपना दायित्व मानती है इस निर्णय से किसानों को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ उत्सव का उल्लास बढ़ेगा राज्य सरकार किसानों की खुशहाली सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति पूर्णता प्रतिबद्ध है सरकार के इस महत्वपूर्ण निर्णय से छत्तीसगढ़ के किसानों में होली से पहले दीपावली सा माहौल हो गया है

Share This Article