कोलेस्ट्रॉल कम होना भी है खतरनाक, हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां

dichaspi@nimble
2 Min Read

शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल को खतरनाक माना जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल से शरीर में खून की सप्लाई प्रभावित होती है। जिससे हार्ट और दिमाग तक खून पहुंचने में रुकावट पैदा हो सकती है। इसीलिए हाई कोलेस्ट्रॉल को हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक की बड़ी वजह माना गया है।

लेकिन शरीर में कोलेस्ट्रॉल का जरूरत से कम होना भी उतना ही खतरनाक है। किसी वजह से कोलेस्ट्रॉल का नॉर्मल से कम हो जाए तो कई हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। क्योंकि शरीर को फिट रखने के लिए एडीएल कोलेस्ट्रॉल का नॉर्मल होना जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल का जरूरत से कम होना शरीर के लिए खराब होता है। इससे शरीर में खून का संचार सही से नहीं हो पाता है और कई गंभीर समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। कोलेस्ट्रॉल कम होने पर शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है। लंबे समय तक लो कोलेस्ट्रॉल शरीर में कुपोषण की समस्या का कारण बन सकता है। इससे शरीर में संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती है। कई बार लो कोलेस्ट्रॉल तनाव की बड़ी वजह बन जाता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल का नॉर्मल होना जरूरी है।

कोलेस्ट्रॉल कम होने पर आंखों पर भी असर पड़ता है। कई बार इससे विजन में कमी होने लगती है। वजन कम होने का भी ये कारण हो सकता है। इससे फैटी स्टूल की समस्या और बच्चों में बौद्धिक क्षमता पर भी असर पड़ सकता है।

Share This Article