मनरेगा बचाओं संग्राम कार्यक्रम कल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

जगदीश पुरी
1 Min Read

 

 

तूमान, 7 फरवरी – विधानसभा स्तरीय मनरेगा बचाओं संग्राम कार्यक्रम आज ग्राम तूमान में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सह प्रभारी सुश्री जरिता लैतफलांग, कोरबा लोकसभा के लोकप्रिय सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, पूर्व केबिनेट मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, रामपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री फूलसिंह राठिया, संयुक्त महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्री हरीश परसाई और कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष श्री मनोज चौहान उपस्थित रहेंगे।

 

*कार्यक्रम की जानकारी*

 

कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे तुमान चौक के पास आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मंडल/सेक्टर, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, NSUI और समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

 

*मनरेगा को मजबूत करने का संकल्प*

 

कार्यक्रम के आयोजक संतोष देवांगन ने बताया कि मनरेगा बचाओं संग्राम कार्यक्रम का उद्देश्य मनरेगा योजना को मजबूत करना और इसके लाभ को आम जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में कई बड़े नेता उपस्थित रहेंगे और वे मनरेगा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

Share This Article