पार्षद नूतन सिंह ठाकुर बने नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति

जगदीश पूरी
1 Min Read

 

नगर पालिक निगम कोरबा का सभापति के चुनाव में तीन पार्षद के बीच हुए घमासान में भाजपा से बागी पार्षद नूतन सिंह ठाकुर ने जीत हासिल की।

नगर निगम भाजपा पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल को पछाड़ कर सभापति बने।

निगम के आधे से ज्यादा अर्थात 33 पार्षदों ने उन पर अपना भरोसा जताते हुए सभापति बनाया।

नगर निगम भाजपा संगठन के घोषित प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल को 18 वोट और निर्दलीय पार्षद अब्दुल रहमान को 16 वोट प्राप्त हुए हैं।

एक मत निरस्त हुआ है, नगर निगम के प्रशासक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत की देखरेख में चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण कराई गई।

पुरानी बस्ती वार्ड से पहली बार पार्षद बनने के बाद अब निगम के सभापति बने नूतन सिंह ठाकुर अधिवक्ता है और जिला अधिवक्ता संघ के सचिव भी है।

पुरानी बस्ती में नूतन सिंह ठाकुर सभापति बनते ही वार्ड वासियों में समर्थकों में जश्न का माहौल ।

Share This Article