- Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ने संभाला पदभार, शाम 7 बजे कैबिनेट की बैठक
दिल्ली को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया। ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी, अमित शाह, NDA शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए।
दिल्ली में बीजेपी की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। रेखा गुप्ता ने दिल्ली के रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह और पंकज कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की।
दिल्ली के 7 मंत्री और उनके विभागों की लिस्ट
मंत्री के नाम विभाग
रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री गृह, वित्त, सर्विसेज, विजिलेंस और प्लानिंग
प्रवेश वर्मा, डिप्टी CM शिक्षा, PWD और परिवहन
मनजिंदर सिंह सिरसा हेल्थ, अर्बन डेवलपमेंट और इंडस्ट्री
रवींद्र कुमार इंद्राज समाज कल्याण, SC/SC मामले और श्रम
कपिल मिश्रा जल, पर्यटन और संस्कृति
आशीष सूद राजस्व, पर्यावरण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति
पंकज कुमार सिंह विधि, विधायी कार्य और आवास