जिला पंचायत सदस्य सावित्री अजय कंवर ने रंग पंचमी पर ग्राम एवं शहरवासियों को दी शुभकामनाएँ..

जगदीश पूरी
1 Min Read

जगदीश पुरी गोस्वामी 

जिले में रंग पंचमी के उल्लासमय पर्व पर जिला जन पंचायत सदस्य सावित्री अजय कंवर ने ग्राम एवं शहरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “यह पर्व सभी के जीवन में खुशियों, समृद्धि और आपसी सद्भावना के रंग भर दे।” सावित्री अजय कंवर ने सभी से आग्रह किया कि वे इस त्योहार को मिलजुलकर मनाएँ और समाज में प्रेम, शांति और एकता का संदेश फैलाएँ। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करते हुए इस त्योहार का आनंद लें।

Share This Article