संतोष रजक की रिपोट
करतला// ग्राम पंचायत करतला में चंद्रवंशीय राठिया (कंवर) समाज के सामुदायिक भवन निर्माण का भूमि पूजन किया गया, भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया रहे, जिन्होंने विधिवत पूजा में भाग लेकर निर्माण कार्य की शुभ शुरुआत की।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, ग्रामवासी तथा युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि यह सामुदायिक भवन समाज की एकता, विकास और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। उन्होंने समाज को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के निर्माण से समाज को सशक्त और संगठित किया जा सकता है।
भूमि पूजन के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना कर ईश्वर से कार्य की सफलता की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। यह भवन आने वाले समय में समाज की नई दिशा और सोच का प्रतीक बनेगा।
कार्यक्रम में समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद राठिया,जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया,सचिव ठाकुर देव ट्रस्ट जनक राम राठिया, नाथू सिंह राठिया ग्राम पटेल करतला, रामेश्वर राठिया अध्यक्ष सरपंच संघ, घनश्याम राठिया बीडीसी, दुलार राठिया बीडीसी,सर्व सरपंच गढ़ फुलबाई राठिया, करतला दीनानाथ राठिया घिनारा, मुकेश राठिया कोटमेर,अंतराम राठिया बरकोन्हा ,श्रवण राठिया पीडिया, पुनी राम राठिया नोंदरहा,मुकेश राठिया कल्गामार,रामनारायण राठिया चैनपुर, छत्रपाल राठिया नवापारा, तेजेस्वरी राठिया सुअरलोट, द्रोपति राठिया बेहरचुआ,पूर्व सरपंच विनय सिंह राठिया रामपुर, मालिक राम राठिया चांपा,मानसिंह राठिया सचिव चंद्रवशी राठिया कंवर समाज, छत्रपाल सिंह राठिया संभागीय अध्यक्ष करतला, जोतराम राठिया संभागीय अध्यक्ष कोरकोमा,चैतराम राठिया, रामायण राठिया,मोहित राम राठिया, राजा राम राठिया, टीकाराम राठिया, मन्नू सिंह राठिया, प्यारी लाल राठिया, बचन सिंह राठिया, उमेंद सिंह राठिया , टिकेश्वर सिंह राठिया, जगलाल राठिया,कलम सिंह राठिया, सहदेव सिंह राठिया,चनेश राम राठिया , कुशल सिंह राठिया एवं राठिया कंवर विकास समिति के मनमोहन सिंह राठिया, जयकृष्ण राठिया, करम सिंह राठिया, यादन सिंह राठिया,नरेश्वर सिंह राठिया, राम लाल राठिया, सागर सिंह राठिया, दुबराज सिंह राठिया, निर्मल सिंह राठिया, कुमार सिंह राठिया, गोवर्धन राठिया, देवप्रशाद राठिया, सुदर्शन राठिया एवं राठिया कंवर समाज समिति महिला प्रकोष्ठ के विमला राठिया, भावना राठिया, संतोषी राठिया, त्रिवेणी राठिया, चंद्रक्रांति राठिया, नीरा राठिया, रामेश्वरी राठिया, चंद्रमा राठिया, सरिता राठिया, शशि राठिया उपस्थित रहे!