राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात निरीक्षक नीलकिशोर अवस्थी के उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर राज्यपाल रमेन डेका ने उनके कंधे पर उप पुलिस अधीक्षक का रैंक लगाया

dichaspi@nimble
1 Min Read

राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात निरीक्षक नीलकिशोर अवस्थी के उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर राज्यपाल रमेन डेका ने उनके कंधे पर उप पुलिस अधीक्षक का रैंक लगाया

 

 

रायपुर // राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात निरीक्षक नीलकिशोर अवस्थी के उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर आज राजभवन में स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने उनके कंधे पर उप पुलिस अधीक्षक का रैंक लगाया। श्री डेका ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

 

 

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, परिसहाय स्क्वा. लीडर निशांत कुमार, मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रशांत कतलम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article