कोरबा – छत्तीसगढ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा जिले का होली मिलन समारोह झोरा घाट में 

जगदीश देवकी संपूर्ण
1 Min Read

 

– छत्तीसगढ छत्तीसगढ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा जिले का होली मिलन समारोह कल शुक्रवार को छुरी क्षेत्र के झोरा घाट में आयोजित किया जावेगा। जिले के निर्वाचित अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना (निक्कू) ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष , प्रदेश महासचिव, संभागीय अध्यक्ष ,संभाग उपाध्यक्ष संभागीय सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला कोरबा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन ग्राम छुरीकला स्थित झोराघाट में सम्पन्न होना है। अतः जिले भर के सभी सम्माननीय पत्रकार बंधुओ से अपील की गई है की अपना विशेष समय निकालकर इस कार्यक्रम के भागीदारी बने।

स्थान:–झोराघाट (ग्राम छुरीकला) दिनांक:–28/03/2025 शुक्रवार । समय:–सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक।

Share This Article