कोरबा में पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर प्रहार, निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा

जगदीश देवकी संपूर्ण
1 Min Read

दिलचस्पी न्यूज़ /
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर एसईसीएल स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कोरबा जिले में आयोजित सभा के दौरान उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र को भाजपा की नकल करार दिया और दावा किया कि आगामी निकाय और पंचायत चुनावों में भी भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो, महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत , पूर्व सांसद बिलासपुर लखन लाल साहू, संभागीय प्रभारी रजनीश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, जोगेश लांबा, संतोष देवांगन, अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सीएम के आगमन से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

Share This Article