दिल्ली में मोदी बोले- आपदा वालों के कुछ दिन बाकी:लूटने वालों को लौटाना पड़ेगा, हर एक भ्रष्टाचार की जांच होगी

dichaspi@nimble
4 Min Read

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज द्वारका में रैली की। उन्होंने कहा कि आप-दा वालों ने दिल्ली को अपनी राजनीति चमकाने का ATM बना लिया है। इन लोगों ने दिल्ली का पैसा निचोड़ लिया है, लूट लिया है। जिन्होंने दिल्ली को लूटा है, उन्हें लौटाना ही पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि विधानसभा के पहले सत्र में ही CAG रिपोर्ट टेबल होगी। इसमें आप-दा सरकार के घोटालों का जिक्र है। हर भ्रष्टाचार की जांच होगी। बीते 11 साल में आप-दा ने सबके साथ सिर्फ लड़ाई-झगड़ा किया, ये लोग केंद्र से लड़ते हैं, हरियाणा वालों से लड़ते हैं, यूपी वालों से लड़ते हैं। केंद्र की योजनाएं यहां लागू नहीं होने देते।

AAP वाले दिल्ली में रहे तो दिल्ली और पिछड़ती जाएगी। दिल्ली में तकरार वाली नहीं, तालमेल वाली सरकार चाहिए। दिल्ली को लूट और झूठ की आप-दा से मुक्त कराना है।

पीएम मोदी के भाषण की मुख्य बातें…

  • आप-दा वाले शराब के पैसे से दूसरे राज्य में अपनी राजनीति चमकाते हैं। ये दिल्ली के लोगों की जेब में डाका डालना शुरू कर देते हैं। जितना जल्दी हो इनसे मुक्ति पा लीजिए।
  • दिल्ली वालों ने पहले कितने ही साल कांग्रेस को देखा, फिर दिल्ली पर आप-दा वालों ने कब्जा कर लिया। भाजपा को देश की सेवा का बार-बार सेवा का मौका दिया। अब दिल्ली में भाजपा सरकार बनाकर दिल्ली की सेवा का मौका दें। दिल्ली ने ठाना है आप-दा को हटाना है।
  • दिल्ली में केंद्र की भाजपा सरकार जो भारत वंदना पार्क बना रही है, ये भी पूरे देश के लिए मॉडल होने वाला है। दिल्ली शहर ही नहीं, दिल्ली देहात के गांव भी देश के गांव के लिए मॉडल बने, ऐसा विकास भाजपा करेगी। दिल्ली को केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन की सरकार चाहिए।

पीएम मोदी की यह दूसरी रैली है। करतारपुर में हुई पहली रैली में कहा था कि आप-दा वालों को सजा देने का मौका 5 फरवरी को है। आप-दा वालों को इस चुनाव में सबक जरूर सिखाएं।

दिल्ली में BJP 1993 के बाद से कोई भी विधानसभा चुनाव नहीं जीत सकी है। 1998 के चुनाव में हार के साथ दिल्ली की सत्ता से बाहर हुई थी। इस बार करीब 27 साल का सूखा समाप्त खत्म करना चाहती है।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 5 फरवरी वोट डाले जाएंगे और चुनाव नतीजों का ऐलान 8 फरवरी को होगा।

29 जनवरी को हुई थी पीएम की पहली रैली

दिल्ली में 29 जनवरी को अपनी पहली रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने केजरीवाल पर निशाना साधा था। PM ने करतार नगर में 50 मिनट की स्पीच दी। इस दौरान उन्होंने शिक्षा घोटाला, शराब घोटाला, शीशमहल का जिक्र किया। साथ ही यमुना में जहर मिलाने के केजरीवाल के आरोपों का भी जवाब दिया।

उन्होंने कहा था कि हरियाणा का भेजा यही पानी दिल्ली में हमारे सारे जज, जस्टिस, सम्मानित सदस्य पीते हैं। आपका प्रधानमंत्री भी यही पानी पीता है। क्या कोई सोच सकता है कि मोदी को जहर देने के लिए हरियाणा ने जहर दिया होगा।

Share This Article