ऋतिक रोशन के 51वें जन्मदिन पर अमीषा पटेल ने उनके साथ 25 साल पुरानी फोटो शेयर की है। साथ ही अमीषा ने ऋतिक को बर्थडे विश किया है। ऋतिक के जन्मदिन पर फिल्मी सितारों समेत फैन्स ने भी जन्मदिन की बधाई दी है।
ऋतिक रोशन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर को हर तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं। ऋतिक के जन्मदिन पर उनकी डेब्यू हीरोइन रहीं अमीषा पटेल ने 25 साल पुरानी फोटो शेयर की है। इस फोटो में ऋतिक को पहचानना मुश्किल हो रहा है। इस फोटो को देखकर फैन्स ने भी कहा कि ऋतिक इस फोटो में पहचान में नहीं आ रहे हैं। अमीषा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं ऋतिक रोशन और हमारी फिल्म कहो ना के 25 साल पूरे… दोहरा जश्न।
51 साल के हुए ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन आज 51 साल के हो गए हैं। साथ ही बॉलीवुड में ऋतिक ने 25 साल का सफर तय कर लिया है। ऋतिक के जन्मदिन पर फैन्स ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर ऋतिक के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन विश किया है। ऋतिक ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘कहो न प्यार है’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म से ऋतिक रोशन ने धूम मचा दी थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके बाद ऋतिक ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब तक अपने करियर में 42 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें से दर्जनों फिल्में सुपरहिट रही हैं।