जेल से बेटे को छुड़ाने के नाम पर ग्रामीण से सवा लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक गिरफ्तार….

जगदीश देवकी संपूर्ण

जेल से बेटे को छुड़ाने के नाम पर ग्रामीण से सवा लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक गिरफ्तार….

  1. जेल से बेटे को छुड़ाने के नाम पर सवा लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक गिरफ्तार
    कोरबा। कोरबा जिले करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत जेल में बंद एक व्यक्ति के पिता से लाखों रुपए की ठगी करने के कथित शातिर आदतन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा हैं की पीड़ित व्यक्ति का बेटा पॉक्सो एक्ट मामले में जेल में बंद है, जिसे छुड़ाने के नाम से उसने उनसे 1.25 रुपए ले लिया था।
    जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने उरगा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2024 में एक व्यक्ति उनके घर पहुंचा। उसने खुद को बिलासपुर के चिल्हाटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला बताया। आरोपी ने बताया कि वह उनके बेटे के साथ जेल में था। उसने कहा कि तुम्हारे बेटे को जेल से छुडवा दूंगा उसकी पुलिस अधिकारियों और न्यायालय कर्मचारियों से अच्छा संबंध है कहकर छुड़वाने के नाम पर उसने डेढ़ लाख रुपए की मांग की। जिसके बाद ग्रामीण ने उसकी बातों में आकर अपना खेत गिरवी रखकर 50 हजार रुपए दिए। एक सप्ताह बाद 40 हजार हजार दिए। उसके बाद फिर 35 हजार रुपए और दे दिए। जिसके बाद उससे मोबाईल से संपर्क करने पर उसने फोन उठाना बंद कर दिया, तब उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ।
    उरगा पुलिस कथित आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कड़ी कार्यवाही करते हुए बुजुर्ग के साथ धोखाधड़ी कर रकम लेने वाले कथित आरोपी को गेवरा बस्ती से गिरफ्तार कर धारा 318 (4) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई है। उससे एक मोटरसाइकिल भी जप्त की गई। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
    उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर उप निरीक्षक राजेश तिवारी, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर एक्का, आरक्षक 52 नितेश तिवारी, आरक्षक 835 नरेश कंवर, सैनिक 152 चंद्रपाल पाटले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Share This Article