रायगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर श्री सत्यनारायण बाबा जी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी सरोज रात्रे को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।

Ghansi Giri
1 Min Read

कोरबा से मनहरण श्रीवास की रिपोर्ट

कोरबा(दिलचस्पी न्यूज़) गुरुवार को जिला साहू संघ के जिला अध्यक्ष डिग्री लाल साहू के नेतृत्व में साहू समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सोशल मीडिया पर बाबा सत्यनारायण के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ तत्काल जांच और गिरफ्तारी की मांग की गई है ।

रायगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर श्री सत्यनारायण बाबा जी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी सरोज रात्रे को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से विवो मोबाइल फोन जप्त किया गया है, जिसका उपयोग आपत्तिजनक सामग्री शेयर करने में किया गया था

 

आरोपी सरोज रात्रे, पिता राम लकेश्वर रात्रे, उम्र 32 वर्ष, निवासी सलिहाभांठा, थाना उरगा, जिला कोरबा को कोरबा पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 29/2026 धारा 353, 299 भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले में स्थापित सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है

 

Share This Article