बरपाली सें संडेल तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमड़ा उत्साह

Mohan Vaishnav (Sanju)
3 Min Read

हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता के जयकारे; युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

बरपाली। राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी बरपाली मंडल द्वारा मंगलवार को बरपाली से संडेल तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा के युवा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। पूरे यात्रा मार्ग में देशभक्ति के नारों और भारत माता के जयघोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।

 

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ बरपाली ओवर ब्रिज से किया गया। यहां से भाजपा कार्यकर्ता अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण तरीके से तिरंगा लेकर संडेल ग्राम की ओर रवाना हुए। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई, लोगों की सहभागिता और उत्साह भी बढ़ता गया। कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ सहित देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना का संदेश दिया।

इस भव्य आयोजन का नेतृत्व कार्यक्रम बरपाली मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू कार्यक्रम के संयोजक मनोज झा, मंडल प्रभारी मयूर पारीक एवं मंडल प्रभारी प्रकाश अग्रवाल भाजपा ने किया। उनके नेतृत्व में मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों एवं बूथों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। विशेष रूप से युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा और जोश का संचार किया।

 

राष्ट्रप्रेम और एकता का दिया संदेश

 

यात्रा के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। देश के वीर जवानों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए सभी ने राष्ट्रहित में एकजुट रहने का संकल्प लिया।

 

बरपाली से संडेल तक निकली यात्रा के दौरान सड़क के दोनों ओर लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह तिरंगे के साथ निकले कार्यकर्ताओं का लोगों ने स्वागत किया। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल बना रहा और तिरंगा यात्रा ने क्षेत्रवासियों के बीच राष्ट्रीय एकता एवं भाईचारे का संदेश पहुंचाया।

 

भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

 

तिरंगा यात्रा में भाजपा बरपाली मंडल के विभिन्न पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता, शक्ति केंद्रों एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

भाजपा बरपाली मंडल द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा का समापन संडेल ग्राम में हुआ। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और पूरे कार्यक्रम ने क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।

Share This Article