korba breaking महिला की खून से लथ – पथ मिली लाश पुलिस जाँच मे जुटी

dichaspi@nimble
1 Min Read

कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला की खून से लथपथ लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान कंचन बाई अगरिया (45वर्ष) कोटमर्रा निवासी के रूप में हुई है। मृतका के पति की मौत हो चुकी थी। वह मजदूरी करती थी और घर में अकेली रहती थी। काम करने महिला लैंगी गांव गई थी, यह पूरा मामला पसान थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगी का है।
वहां रहकर मकान निर्माण का काम कर रही थी। ग्राम लैंगी निवासी धिरन धनुहार के यहां मकान बन रहा है। ग्रामीणों ने कहना है कि महिला अपने बड़े भाई के साले के साथ यहां आई थी। यही रह कर काम कर रही थी। मकान में उसका शव मिला। मृतक के चेहरे में चोट के निशान भी मिले हैं। वही घटना के बाद से उसके भाई का साला भी गायब है।

Share This Article