पुलिस ने चालान के लिए गाड़ी को रोका तो अंदर बैठी थी दुल्हन, फिर पुलिस ने जो किया हो गया वायरल

dichaspi@nimble
3 Min Read

पंजाब पुलिस ट्रैफिक के मामले में काफी सख्त मानी जाती है। लेकिन फिलहाल उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यह काफी क्यूट वीडियो है। पंजाब पुलिस ने एक गाड़ी को ट्रैफिक नियम के उल्लंघन के मामले में रोका था लेकिन उन्होंने देखा कि अंदर दुल्हन बैठी है।

हल्दी की रस्म के लिए जा रही आंचल अरोड़ा को भी यही लगा था कि पुलिस अब जुर्माने के तौर पर मोटी रकम की वसूली करेगी। लेकिन पुलिस ने जब नोटिस किया कि अंदर दुल्हन बैठी है और वो प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए जा रही है तो उन्होंने जो किया उसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। पुलिस ने आंचल का चालान माफ कर दिया और इसके बदले उन्होंने एक ‘स्वीट’ सी डिमांड की।

मुंह मीठा करा के जाना

एक पुलिस ऑफिसर दुल्हन से कहते हैं- ‘मुंह मीठा करा के जाना’। वीडियो में आंचल पुलिस को पहले हैलो कहती दिखती है और साथ ही हाथ जोड़ते हुए कहती है- ‘मेरी हल्दी है जान दो’। पंजाब पुलिस का यह अंदाज सोशल मीडिया पर काफी पसंद आ रहा है। यूजर्स भी पंजाब पुलिस के इस व्यवहार की काफी तारीफ कर रहे हैं। आंचल अरोड़ा पंजाब बेस्ड फैशन इंफ्लुएंसर हैं जिन्होंने इसे शेयर किया है।

साथ ही वीडियो के ऊपर कैप्शन में लिखा हुआ है- ‘जब आपने सोचा हो कि अब चालान होगा लेकिन यह शादी मुबारक था।’ कहना गलत नहीं होगा कि आंचल का पाला ‘पूकी’ पंजाब पुलिस से पड़ गया। उनका यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद भी आ रहा है। इस वीडियो को कार में ही बैठे किसी शख्स ने रिकॉर्ड किया है। वीडियो में दुल्हन पीले रंग की आउटफिट में हल्दी के लिए जाती हुई दिखती है।

वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को अब तक 3 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं और साथ ही इस पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा है- जेंडर उल्टा कर दो फिर देखो क्या रिजल्ट देखने को मिलता। दूसरे ने लिखा है- पंजाब पुलिस कुड़ियों के साथ कुछ और मुंडों के साथ कुछ और होती है। एक और शख्स ने लिखा है- पुलिस का मुंह मीठा का मतलब दो हजार होता है।

Share This Article